पंजाब में अब ऑनलाइन बिकेगी रेत:

पंजाब में अब ऑनलाइन बिकेगी रेत:

पंजाब में रेत अब ऑनलाइन मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना के गोरसिया कादरबख्श​​​​​​ में रेत खड्‌ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 रेत खड्‌डों को जनता के लिए खोल दिया है। अगले महीने तक इन ऑनलाइन खड्‌डों की संख्या 50 तक कर दी जाएगी।

मान के साथ माइनिंग मंत्री गुरमीत मीत हेयर भी मौजूद थे। रेत की साइट पर जो रेट 9.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट निर्धारित किए गए थे उन्हें 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट किया गया है।भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले लोगों को गारंटी दी थी कि रेत माफिया को खत्म करेंगे। अब लोगों को ऑनलाइन रेत मुहैया करवाने की शुरुआत कर दी गई है। चुनाव से पहले वादे नहीं गारंटियां दी थी। जिसे पूरा किया जा रहा है। पहले बिजली की गारंटी पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *