रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आमंत्रण पर चीफ जस्टिस डॉ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। उन्होंने वहां अमृत उघान देखा। ट्वीटर पर इस दौरे के फोटो जारी किए गए। जिसमें राष्ट्रपति के साथ डी.वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के जज नजर आए।
राष्ट्रपति ट्वीटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, “राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ समेत सुप्रीम कोर्ट के जजों ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का दौरा किया।” हाल ही में सरकार ने राष्ट्रपति भवन के ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदलकर हाल ही में ‘अमृत उद्यान’ किया है।