हिमाचल में अफसरों को इलेक्ट्रिक कारें मिल गई हैं, अब प्रदेशवासियों को इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। 15 मार्च से पहले शिमला और धर्मशाला को 35 बसों का तोहफा मिलेगा। PMI इलेक्ट्रिक कंपनी ने HRTC प्रबंधन को जानकारी दी कि मार्च में बसों की डिलिवरी कर दी जाएगी।शिमला और धर्मशाला को जो इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, वे 30 सीटर होंगी। इनकी लंबाई 9 मीटर होगी। HRTC के एमडी संदीप कुमार का कहना है कि मार्च में इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। इसके लिए कंपनी की ओर से जवाब आया है।