छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डगमगा रहे हैं। वे अगली बार PM बनेंगे या नहीं, जब मेरे पास आएंगे तो ये मैं उन्हें उनके कान में बताऊंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में शासन करने की क्षमता है। RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर कहा कि, उनके पास अभी ज्ञान की कमी है।
मंगलवार को स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में धर्मसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। शंकराचार्य ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व के पक्षधर नहीं हैं। जिस दिन वे गौ-रक्षकों को गुंडा कहना छोड़ देंगे, मैं उस दिन उन्हें हिंदुओं का पक्षधर मानूंगा। वे कूटनीति में विश्व विख्यात हैं, हालांकि, उन्हें खुद में खुद का निरीक्षण करना चाहिए।