लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडाणी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे। राहुल ने पूछा कि 2014 में गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर थे। कुछ ही साल में न जाने क्या जादू हो गया, अडाणी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।
राहुल के इस सवाल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक मैजिक मेरे संसदीय क्षेत्र में भी हुआ। अमेठी में 40 एकड़ जमीन का मैजिक है, 40 एकड़ जमीन का किराया सिर्फ 623 रुपए सालाना है। यहां एक परिवार ने 1971 में मेडिकल कॉलेज के लिए जनता से जमीन ली और वहां गेस्ट हाउस बना लिया। स्मृति लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रही थीं।