नक्सलियों के नापाक मंसूबों को जवानों ने किया नाकाम:

नक्सलियों के नापाक मंसूबों को जवानों ने किया नाकाम:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में CRPF 231 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने कोंडासांवली-कमारगुड़ा मार्ग से करीब 10 किलो की जिंदा प्रेशर IED बरामद की है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। CRPF 231 बटालियन की BDS टीम ने कार्रवाई की है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, CRPF 231 बटालियन के जवान रोज की तरह गुरुवार को भी इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। जब कोंडासांवली-कमारगुड़ा इलाके में जंगल में सर्चिंग कर रहे थे तो BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने यहां से 10 किलो की प्रेशर IED बरामद की। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यहां IED प्लांट कर रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *