रायपुर में मेगा ब्लॉक, चार ट्रेनें कैंसिल:घंटों देरी से चल रही कई गाड़ियां

रायपुर में मेगा ब्लॉक, चार ट्रेनें कैंसिल:घंटों देरी से चल रही कई गाड़ियां

रायपुर-उरकुरा मार्ग पर गुरुवार से मेगा ब्लॉक लेकर अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसके कारण रेलवे ने गुरुवार को चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। वहीं, करीब दर्जनों गाड़ियां घंटों लेट चल रही है। ट्रेनें रद्द होने के कारण रोजाना रायपुर-बिलासपुर तक सफर करने वाले यात्री परेशान होते रहे। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते भी रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई है।

रेलवे में विकास कार्य के बहाने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली यात्री गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल, रायपुर-उरकुरा में गुरुवार और शुक्रवार को अंडर ब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है, जिसकी वजह से दो दिन तक आठ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं, दर्जन भर से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *