भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (9 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 60,806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 21 अंक बढ़कर 17,893 के स्तर पर आ गया है। लगातार दूसरे दिन बाजार में यह तेजी आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट रही।वहीं अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अडाणी विल्मर 5% चढ़ा है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.19% की गिरावट के साथ 1,922 रुपए पर बंद हुआ। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स 2.94%, टोटल गैस, पावर और ग्रीन 5-5% टूटा है।