हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मुंबई का ये एक्सप्रेसवे केवल राज्यों को ही नहीं बल्कि हरियाणा की संस्कृति को मुंबई के आधुनिकीकरण से जोड़ने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में जितने प्रोजेक्ट मिले, उनसे मिलकर विकास के और भी दरवाजे हरियाणा के लिए खुलेंगे। सरकार हरियाणा का एक्सपोर्ट बढ़ाने का काम करेगी। हरियाणा में बनने होने वाले उत्पादों को देश की बंदरगाहों तक लेकर जाना अब सुगम हो जाएगा।नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक्सप्रेसवे से नूंह के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से ही तेज विकास संभव हो पाता है। आने वाले वक्त में ई कॉमर्स जैसे बढ़ रहा है उसका फायदा गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद को होगा। प्रदेश की 3 अन्य परियोजनाओं की भी नींव रखी जा रही है। सरकार सोहना, नूंह, अलवर की कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है।