अभनपुर बनेगा नगर पालिका, CM ने की घोषणा:

अभनपुर बनेगा नगर पालिका, CM ने की घोषणा:

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर आसमान में था और जमीन पर बवाल हो रहा था। मामला अभनपुर इलाके का है। जैसे ही मुख्यमंत्री का चॉपर भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में आया, पहले से ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मुख्यमंत्री के काफिले के करीब जाकर गाड़ी के सामने कूदने का प्रयास किया। हाथों में काले कपड़े लेकर नारेबाजी करते रहे।शनिवार को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की भेंट मुलाकात का कार्यक्रम अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तमासिवनी एवं खोरपा में था। यहां प्रधानमंत्री आवास , बेरोजगारी भत्ता , शराबबंदी , प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था , कर्मचारियों के नियमितिकरण , खराब सड़कों एवं क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को भाजपा के नेताओं ने हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ने की वजह से पुलिस ने भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश चन्द्राकर , श्रेणिक जैन , राजा राय समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *