न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद भूकंप:रिक्टर स्केल पर 6.1

न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद भूकंप:रिक्टर स्केल पर 6.1

साइक्लोन गेब्रियल के बाद न्यूजीलैंड में अब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। इसका केंद्र परपरौमू शहर से 50 किलोमीटर दूर था। राजधानी वेलिंगटन सहित ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च शहर में लोगों ने करीब 30 सेकेंड झटके महसूस किए।इसके कुछ ही देर बाद 4.0 तीव्रता का दूसरा झटका भी आया। इसका केंद्र साउथवेस्ट में तौमारुनुई शहर था। हालांकि, नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं होने की बात कही है। भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *