भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (15 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 242 अंकों की तेजी के साथ 61,275 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 86 अंकों की तेजी रही। यह 18,015 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और 10 शेयरों में गिरावट रही।वहीं अडाणी ग्रुप की 10 प्रमुख कंपनियों के शेयरों में से 6 में तेजी रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 1.27% की तेजी रही। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स (0.75%), अडाणी विल्मर (1.37%), अंबुजा सीमेंट (2.47%), ACC (1.28%) और NDTV (4.99%) में भी तेजी देखने को मिली।