सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को असेंबली स्पीकर्स की पावर को लेकर आदेश सुरक्षित रख लिया। CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान बेंच तेय करेगी कि 2016 के नबाम रेबिया के फैसले पर फिर से विचार के लिए महाराष्ट्र राजनीतिक संकट से संबंधित मामलों को 7-जजों की बैंच के पास भेजा जाएगा या नहीं।
पीठ ने गुरुवार को प्रतिद्वंद्वी शिवसेना ग्रुपों की दलीलें सुनी। इसके बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने मांग की कि नबाम रेबिया मामले को फिर से विचार के लिए 7-जजों की पीठ के पास भेजा जाए।