राहुल बोले- संसद में PM को लेकर गलत नहीं कहा:

राहुल बोले- संसद में PM को लेकर गलत नहीं कहा:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े नोटिस पर अपना जवाब लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। उन्हें जवाब देने के लिए 15 फरवरी तक का वक्त दिया गया था। जवाब में राहुल ने अपने बयान को सही ठहराया। इसके लिए अलग-अलग कानूनों का हवाला दिया है।

राहुल ने 7 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। बाद में इन्हें स्पीकर ने उनके भाषण से हटा दिया था।। इसे लेकर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विशेषाधिकार का नोटिस जारी किया था। इसके बात लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 10 फरवरी को नोटिस जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *