सेंसेक्स 326 अंक गिरकर 58,962 के स्तर पर बंद

 सेंसेक्स 326 अंक गिरकर 58,962 के स्तर पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (28 फरवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 326 अंक गिरकर 58,962 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88 अंक टूटा, ये 17,303 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही।मार्केट में इस गिरावट के बीच आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 15% चढ़ा। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, विल्मर, पावर, ग्रीन एनर्जी और NDTV के शेयरों में करीब 5-5% की तेजी रही। अंबुजा सीमेंट में 3.74% और ACC में 2.08% की तेजी देखने को मिली। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस में करीब 5-5% की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *