सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 59,288 पर बंद

सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 59,288 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (27 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 59,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 73 अंक टूटा है। ये 17,392 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी रही।आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 9 में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.74% गिरा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, विल्मर, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट और NDTV के शेयरों में करीब 5% की गिरावट रही। ACC का शेयर 1.79% गिरा। वहीं सिर्फ अडाणी पोर्ट्स में 0.61% की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *