बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित:राज्यपाल के 20 मिनट की स्पीच में सरकार की योजनाओं की तारीफ

बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित:राज्यपाल के 20 मिनट की स्पीच में सरकार की योजनाओं की तारीफ

राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की कार्यवाही 2 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी। महामहिम ने 20 मिनट में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा।

बजट भाषण से पहले नियम बताते हुए चरणदास ने कहा कि कुछ पॉइंट राज्यपाल हिंदी और इंग्लिश में पढ़ेंगे और कुछ पॉइंट्स को पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद भाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *