कांग्रेस नेताओं ने फिर किया ED दफ्तर का घेराव:

कांग्रेस नेताओं ने फिर किया ED दफ्तर का घेराव:

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई के विरोध में एक बार फिर रायपुर के ED दफ्तर का घेराव करने कांग्रेस नेता पहुंचे। इस बार डीजे लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। ED की कार्रवाई के विरोध में महापौर एजाज ढेबर, और प्रमोद दुबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेसियों का कहना है कि, हमारे नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। जबरदस्ती परेशान किया जा रहा, जबकि अडानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची थीं। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी चूड़ियां लहराई और कहा कि, ईडी के अफसरों को चूड़ी पहन लेनी चाहिए। ये कहते हुए महिला कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *