लोकसभा-2024 चुनाव अकेले लड़ेगी TMC:कहा- हमारा गठबंधन जनता से;

लोकसभा-2024 चुनाव अकेले लड़ेगी TMC:कहा- हमारा गठबंधन जनता से;

एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की मुहिम चला रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विपक्षी एकजुटता की इस मुहिम से खुद को अलग कर लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हम 2024 का चुनाव अकेले लड़ेंगे। किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। TMC का गठबंधन जनता के साथ होगा।

ममता का बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले बुधवार (1 मार्च) को तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के जन्मदिन पर मंच से विपक्षी एकजुटता का उदाहरण पेश किया गया। मंच से कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी पार्टियों से एक साथ आने की अपील की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मेरा विश्‍वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोग उनके साथ हैं और उम्मीद जताई कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा।

दरअसल, बंगाल CM त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के संदर्भ में बोल रहीं थी। ममता ने कहा- जो लोग CPI(M) और कांग्रेस को वोट दे रहे हैं, असल में वो भाजपा को ही वोट दे रहे हैं। यह सच्‍चाई आज ही सामने आ गई है। बता दें कि TMC को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *