सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर 59,808 पर बंद हुआ

सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर 59,808 पर बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (3 मार्च 23) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 900 अंक बढ़कर 59,808 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 272 अंक की तेजी रही। यह 17,594 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी और सिर्फ 5 शेयरों में गिरावट रही।मार्केट में इस तेजी के बीच आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा 16.60% चढ़ा। वहीं अडाणी पोर्ट्स में 9.76% की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, विल्मर, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट, ACC और NDTV के शेयरों में करीब 5-5% की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *