होली में करवट ले सकता है मौसम:6 से 8 मार्च तक कुछ जगहों पर पड़ सकती है बौछारें

होली में करवट ले सकता है मौसम:6 से 8 मार्च तक कुछ जगहों पर पड़ सकती है बौछारें

प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण दिन में धूप चुभने लगी। एक-दो जगहों पर टेंपरेचर सामान्य से छह डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में समुद्र से आने वाली हवा के कारण सोमवार को एक-दो जगह बारिश होने की संभावना है।

7 और 8 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। प्रदेश में आसमान साफ है और मौसम शुष्क है। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस साल मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। शुक्रवार को पारा 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *