जसराज सिंह ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:9 साल की उम्र में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

जसराज सिंह ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:9 साल की उम्र में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले जसराज सिंह ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। लोग इसे गॉड गिफ्टेड बच्चा मानने लगे है। क्योंकि इसने महज 9 साल की उम्र में ही 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इसके अलावा एक एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।

जसराज मैथ्स के 2 डिजिट के जोड़-गुणा के 100 सवालों को 1.11 सेकंड में सॉल्व कर लेता है। 3 डिजिट के 100 सवालों को हल करने में उसे केवल 2 मिनट ही लगते हैं। इस उपलब्धि ने जसराज का नाम विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा दिया है। बच्चें के परिवार वाले और इसके स्कूल के लोग इस पर गर्व कर रहे हैं। इसने वर्ल्ड लेवल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्तर में भी कई मेडल हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *