घरेलू शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (6 मार्च 23) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 415 अंक बढ़कर 60,224 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 117 अंक चढ़ा। ये 17,711 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और सिर्फ 5 में गिरावट रही।
आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में तेजी रही। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.45% चढ़कर 1,982 रुपए पर बंद हुआ। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन, विल्मर, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी और NDTV के शेयरों में 5-5% की तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स 0.49% बढ़ा। वहीं ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC के शेयर में 1.53% और अंबुजा में 1.80% की गिरावट देखने को मिली।