पहली बार INS विक्रांत पर नौसेना कमांडरों की कॉन्फ्रेंस:

पहली बार INS विक्रांत पर नौसेना कमांडरों की कॉन्फ्रेंस:

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि हम भविष्य के टकरावों का अनुमान नहीं लगा सकते, इसलिए ​​​सीमाओं और समुद्र तटों पर निरंतर निगरानी रखने की जरूरत है। लगातार विकसित हो रही विश्व की व्यवस्था ने सभी देशों को फिर से रणनीति बनाने के लिए मजबूर किया है। भारत को उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के साथ-साथ पूरे समुद्र तट पर लगातार निगरानी रखने की जरूरत है।

राजनाथ सोमवार को नेवी कमांडरों की कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। यह कॉन्फ्रेंस पहली बार गोवा से लगे समुद्र में स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर हो रही है। रक्षामंत्री ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षित सीमाएं पहली जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *