सेंसेक्स 897 अंक गिरकर बंद:

सेंसेक्स 897 अंक गिरकर बंद:

अमेरिका के 2 बैंक बंद होने का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (13 मार्च) को सेंसेक्स 897 अंक गिरकर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 257 अंक की गिरावट रही। यह 17,155 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। केवल टेक महिंद्रा का शेयर 6.83% ऊपर रहा।

इस गिरावट के चलते निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 258.95 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह शुक्रवार को 262.94 लाख करोड़ रुपए था। आज की गिरावट में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर सबसे आगे रहे।इंडसइंड बैंक, SBI, टाटा मोटर्स, M&M, अडाणी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व समेत निफ्टी-50 के 45 शेयरों में गिरावट रही। सिर्फ 4 शेयर टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल, ब्रिटानिया और ONGC में तेजी रही। पावर ग्रिड के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *