रूस ने ब्लैक सी में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया:

रूस ने ब्लैक सी में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया:

रूस फाइटर जेट्स ने मंगलवार को ब्लैक सी (काला सागर) में अमेरिकी ड्रोन MQ-9 रीपर को मार गिराया है। अमेरिका का दावा है कि यह घटना तब हुई जब रूसी जेट और अमेरिकी ड्रोन ब्लैक सी के ऊपर इंटरनेशनल एयरस्पेस में चक्कर लगा रहे थे। अमेरिका ने कहा कि दो रशियन Su-27 फाइटर जेट्स ने अमेरिकी ड्रोन को पहले 40 मिनट तक घेरा फिर ऊपर से फ्यूल गिराया। इससे ड्रोन के प्रोपेलर को नुकसान पहुंचा। इसके बाद ड्रोन को तबाह कर ब्लैक सी में गिरा दिया।

इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है। US एयरफोर्स के जनरल जेम्स हैकर ने रूस की हरकत को बेहद गैरजिम्मेदार और भड़काऊ बताया है। उधर, रूस ने अमेरिका के आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि हमारे फाइटर जेट किसी भी अमेरिकी ड्रोन के संपर्क में नहीं आए हैं। साथ ही कहा कि हम अमेरिका के साथ टकराव नहीं चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *