RRR के स्टार को छत्तीसगढ़ आने का न्योता:​​​​​​​राम चरण से मिले CM भूपेश के सलाहकार

RRR के स्टार को छत्तीसगढ़ आने का न्योता:​​​​​​​राम चरण से मिले CM भूपेश के सलाहकार

लॉस एंजिल्स में हुई 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीतने के बाद राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को लेकर चर्चा हुई। राम चरण को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया।

RRR फिल्म के सुपरस्टार दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार राम चरण ने गौरव द्विवेदी को बताया कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत की मौजूदगी से वो बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से एक्टर को भेजी गई शुभकामनाएं भी गौरव द्विवेदी ने दी। राम चरण ने छत्तीसगढ़ से मिले इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।

राम चरण को गौरव द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ के लोकेशंस और यहां मौजूद फिल्म नीति के बारे में भी जानकारी दी। एक्टर​ ने कहा कि वह जल्द ही अपनी टीम से इस पर चर्चा करेंगे और मौका मिलने पर जरूर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस मुलाकात के दौरान गौरव द्विवेदी ने राज्य में खासतौर पर तैयार किए गए एलोवेरा जूस, इमली कैंडी, रागी कुकीज के गिफ्ट हैंपर उन्हें भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *