अमित शाह का बस्तर दौरा,5 हजार जवान कर रहे सर्चिंग:

अमित शाह का बस्तर दौरा,5 हजार जवान कर रहे सर्चिंग:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे बस्तर जिले के करनपुर में स्थित कोबरा 201/204 बटालियन के कैंप में आएंगे। यहां CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह लगभग 5 से 7 घंटे कैंप में रुकेंगे।

बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से माड़पाल होते हुए हम करनपुर कैंप पहुंचे। यहां सड़क पर जवानों का सख्त पहरा था। जब कैंप पहुंचे तो यहां पहरा दे रहे जवानों ने हमें गेट पर ही रोक दिया। पूछताछ की। गेट पर मौजूद जवान ने अपने किसी अफसर को बताया कि मीडिया वाले आए हैं। हमें अंदर जाने की इजाजत तो मिली, लेकिन कैमरे का इस्तेमाल करने से सख्त मना कर दिया गया।यह इसलिए की नक्सल प्रभावित इलाका है। सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, बातचीत के बाद कैंप के बाहर की तस्वीरें लेने की इजाजत मिली। 20 मिनट इंतजार के बाद CRPF के एक अफसर गेट पर आए। फिर वे हमें परेड स्थल लेकर गए जहां कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थी। सैकड़ों जवान परेड कर रहे थे। यहां कैमरा चलाने की इजाजत नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *