डोंगरगढ़ में इस बार चैत्र नवरात्रि बेहद खास:3 किलो सोने से सजा मां बम्लेश्वरी का गर्भगृह;

डोंगरगढ़ में इस बार चैत्र नवरात्रि बेहद खास:3 किलो सोने से सजा मां बम्लेश्वरी का गर्भगृह;

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी माता के मंदिर में चैत्र नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल 22 मार्च बुधवार से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहा है, जो 30 मार्च तक चलेगा। इस बार विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में भक्तों को मां का नया रूप देखने को मिलेगा। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के गर्भ गृह को सोने से सजाया गया है, जिसके दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

मां बम्लेश्वरी के गर्भ गृह में लगभग 3 किलो सोने से राजस्थानी नक्काशी की गई है। गर्भ गृह की सजावट मंदिर ट्रस्ट समिति ने करवाई है। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। गर्भगृह की दीवारों को दान से मिले लगभग 3 किलोग्राम सोने से सजाया गया है। इसके लिए राजस्थान से कारीगर बुलाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *