छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसका शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल महिला नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके से हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों के PLGA कंपनी नंबर दो के कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य दिनेश के साथ अन्य वर्दीधारी माओवादी मौजूद हैं। कोरचोली और तुड़का के जंगल में मीटिंग ले रहे हैं। इसी सूचना के बाद STF, DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सोमवार की शाम ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने इलाके को घेर रखा था।