आज यानी बुधवार (22 मार्च) को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 139 अंक चढ़कर 58,214 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 44 अंक चढ़ा। यह 17,151 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी और सिर्फ 9 में गिरावट देखने को मिली।
आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिली है। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.82% गिरा है। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स का शेयर भी 1.35% टूटा है। वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी और टोटल गैस के शेयर में 5-5% की तेजी रही।