सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:5 माओवादी घायल और 5 गिरफ्तार;

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:5 माओवादी घायल और 5 गिरफ्तार;

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस ने 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। घटना स्थल से जवानों ने अन्य 5 माओवादियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली नेशनल हाईवे 30 पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक से आए थे। हालांकि, फोर्स ने सभी माओवादियों को खदेड़ दिया है। मामला जिले के ऐर्राबोर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कोंटा एरिया कमेटी के सैकड़ों माओवादी कोत्तालेंड्रा के जंगल में मौजूद हैं। जो NH में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह 11:30 के करीब जवान जंगल में घुसे। इस बीच दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी भी हुई।

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। हालांकि, जवानों ने घेराबंदी कर 5 नक्सलियों को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *