असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़ाया

असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़ाया

असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बात का ऐलान खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है।असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए नया महीना खुशखबर लेकर आया है। असम सरकार की नई घोषणा से अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बात का ऐलान खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है। असम सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीएम में चार फीसद की बढ़ोत्तरी की गई है। अब नई डीए दर 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 अप्रेल को बताया कि, राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से अतिरिक्त 4ःफीसदी बढ़ा दी गई है। अब नई डीए दर 42 फीसद हो गया है। चार फीसद डीएम के बढ़ाने के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने असम सीएम को धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *