लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कप्तान डेविड वॉर्नर के शानदार अर्धशतक के बावजूद इस लक्ष्य को नहीं पा पाई। दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का तीसरा मुक़ाबला लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 50 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह दिल्ली की लखनऊ के खिलाफ लगातार तीसरी हार है।लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। लखनऊ के लिए वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कप्तान डेविड वॉर्नर के शानदार अर्धशतक के बावजूद इस लक्ष्य को नहीं पा पाई। दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। वॉर्नर ने 48 गेंद पर 56 रन की बेहतरीन पारी खेली। लखनऊ के लिए मार्क वुड ने पांच विकेट झटके।
दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर रिले रूसो को आउट कर दिया। रूसो 20 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कायेल मेयर्स ने उनका कैच लिया। उन्होंने तीन चौके और एक सिक्स लगाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवीं सफलता रवि बिश्नोई ने दिलाई। उन्होनें 14वें ओवर की चौथी गेंद पर रोवमन पॉवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पॉवेल तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को सबसे बड़ी सफलता आवेश खान ने दिलाई। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर 48 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए मार्क वुड के अलावा आवेश खान और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।