सिक्किम की राजधानी गंगटोक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगटोक के वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट स्पॉट नाथूला दर्रे के पास मंगलवार को दोपहर बाद भीषण हिमस्खलनहुआ है। इस एवलांच में छह टूरिस्टों की मौत हो गई। जबकि 100 से ऊपर लोगों के अभी बर्फ में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हिमस्खलन की सूचना मिलने ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के अधिकारी और जवान बर्फ में फंसे टूरिस्टों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 22 पर्यटकों को बचाया गया है। बर्फ में दबे अन्य लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। घटनास्थल पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। जिसे देखकर हिमस्खलन की भयावहता का सहज की अंदाजा लगाया जा सकता है।
