इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 20वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली के अर्धशतक के बाद विजयकुमार वैशाक की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह RCB की इस सीजन में दूसरी जीत है। वहीं DC की लगातार पांचवी हार। दिल्ली अबतक इस टूर्नामेंट में एक भी मुक़ाबला नहीं जीत पाई है।