ओडिशा के संबलपुर में ताजा हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू;

ओडिशा के संबलपुर में ताजा हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू;

ओडिशा के संबलपुर शहर में ताजा हिंसा के बीच जिला प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट सेवा भी और दो दिनों के लिए निलंबित कर दी गई है। संबलपुर सदर के उपजिलाधिकारी प्रवेश चंद्र दंडसेना ने मौजूदा स्थिति की जानकारी के आधार पर शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया। डीआईजी (उत्तर मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि शुक्रवार रात कुछ दुकानों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। इसलिए प्रशासन ने शहर में हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। आदेश में कहा गया है, शांति सुनिश्चित करने के लिए धारा 144 (1) सीआरपीसी के तहत कर्फ्यू की स्थिति घोषित की जाती है, जिसमें कोई भी व्यक्ति या लोगों का समूह अपने घरों से बाहर न निकले। धनुपाली, खेतराजपुर, ऐंथापाली, बरेईपाली, सदरा तथा टाउन के छह थाना क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *