कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने की फायरिंग;

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने की फायरिंग;

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पद्देड़ के पास विधायक विक्रम मंडावीके काफिले पर फायरिंग की है। हालांकि इस फायरिंग में कोई नुकसान की जानकारी नहीं है। यह घटना दोपहर बाद पौने तीन बजे घटित हुई है। इस घटना में विधायक और उनके साथ मौजूद लोग बाल-बाल बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *