बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। इसका सेवन करने वालों की मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन के अनुसार अब तक 22 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। 29 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 4 गंभीर है। इस मामले में 5 थानेदारों पर गाज गिरी है। मोतिहारी जहरीली शराब त्रासदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान भी सामने आया है। सीएम नीतीश ने इस हादसे पर दुख जताया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।