इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस लो स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली की इस सीजन की पहली जीत है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। कोलकाता के लिए जेसन रॉय ने 29 गेंद पर 43 और आंद्रेस रसेल ने 31 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा एनरिक नॉर्त्ज, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो -दो विकेट और मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया।जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत दिलाई है। पांचवें ओवर में 38 के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बना सके।16वें ओवर में 110 के स्कोर पर दिल्ली को पांचवां झटका लगा। मनीष पांडे 23 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अनुकूल रॉय ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इसके बाद 17वें ओवर में नीतीश राणा ने अमन खान को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान नितीश राणा, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके।