चीन नहीं अब भारत है दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश;

चीन नहीं अब भारत है दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश;

भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। वहीं 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे पायदान पर आ गया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या में 1.56 फीसदी का उछाल आया है। भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। बता दें कि यह रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है।यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *