मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स;

मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स;

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 207 रन बनाए। टीम के लिए गिल ने अर्धशतक लगाया। गिल ने 34 गेंद पर एक सिक्स और सात चौकों की मदद से 56 और मनोहर ने 21 गेंद पर 42 रन की पारी खेली है। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट झटके हैं।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 160 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए नेहल वधेरा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद पर तीन सिक्स और तीन चौके की मदद से 40 रन बनाए। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 26 गेंद पर 33 और पीयूष चावला ने 12 गेंद पर 18 रन बनाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने 4 विकेट झटके। वहीं राशिद खान ने दो विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *