सूडान से 40 भारतीय दल को लेकर विमान आज पहुंचेगा भारत;

सूडान से 40 भारतीय दल को लेकर विमान आज पहुंचेगा भारत;

सूडान में भारतीय दूतावास ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इनमें राजस्थान के भी 40 लोग शामिल हैं। भारतीय नागरिकों का ये दल रविवार सुबह खार्तूम से एक बस में सवार होकर सूडान के सबसे बड़े बंदरगाह पोर्ट ऑफ सूडान के लिए रवाना हो गया। भारतीयों का ये दल सोमवार को भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से भारत पहुंचेगा।राज्य सरकार ने शनिवार को विदेश मंत्रालय को 40 राजस्थानियों की सूची भेजी थी। राजस्थान के रहने वाले ये सभी 40 लोग खार्तूम के ओमेगा स्टील प्लांट में काम करते थे। उन्हें सूडान बंदरगाह तक पहुंचने में लगभग 24 घंटे लगेंगे। वहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *