ऑपरेशन कावेरी:सूडान से स्वदेश लौटे भारतीयों ने लगाए- सेना जिंदाबाद;

ऑपरेशन कावेरी:सूडान से स्वदेश लौटे भारतीयों ने लगाए- सेना जिंदाबाद;

हिंसाग्रस्त सूडान से सऊदी अरब लाए गए 360 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान ने जेद्दा हवाई अड्डे से उड़ान भरी और बुधवार 26 अप्रैल को रात करीब 9 बजे भारत पहुंची। ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा पोर्ट सूडान से सऊदी अरब में जेद्दा तक भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है, जबकि अन्य को जहाज द्वारा ले जाया गया है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। सूडान में दोनों गुटों ने सोमवार को अमेरिका और सऊदी अरब द्वारा मध्यस्थता के बाद 72 घंटे के युद्धविराम के लिए सहमति व्यक्त की थी। जिसके बाद से सभी देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *