बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ गुजरात में मानहानि का केस;

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ गुजरात में मानहानि का केस;

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भी गुजरात में मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन मेजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। दाखिल याचिका में बिहार के डिप्टी सीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई। इस मामले की अगली सुनवाई एक मई को होगी। मार्च में तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। यह मामला दर्ज होने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *