पंजाब पुलिस ने किया फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़;

पंजाब पुलिस ने किया फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़;

पंजाब पुलिस के एजीटीएफ (एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स) को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को नकली पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह नकली पासपोर्ट के जरिए गैंगस्टरों को देश से बाहर भागने में मदद करता था। पंजाब पुलिस का दावा है कि फर्जी पासपोर्ट रैकेट के तार दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से जुड़े हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *