फ्लाइट किसी बिच्छू का मिलना एक आश्चर्य घटना से कम नहीं है। यह घटना विमान कम्पनी के सुरक्षा सम्बंधी सभी मानदंडों को ठेंगा दिखाती है। 23 अप्रैल को नागपुर-मुंबई फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट खाया। पैसेंजर को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि, फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा।