आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दाखिल प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने 10 मई को सुनवाई करने का फैसला किया है। शनिवार को कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए ये फैसला सुनाया है। साथ ही ED को सख्त आदेश दिया है कि वो केस से जुड़े सभी सबूत, जैसे- पैन ड्राइव,सीडी,डीवीडी आदि 8 मई तक कोर्ट में जमा करें।