अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवादों से गहरा नाता है। अक्सर ही ट्रंप किसी न किसी विवाद में फंसे रहते हैं। कुछ समय पहले ट्रंप पर अमरीकी पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने एक बार फिर उनके साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। उसके बाद एलिज़ाबेथ जीन कैरोल नाम की अमरीकी लेखक और जर्नलिस्ट ने ट्रंप पर रेप का आरोप लगाने के साथ ही मुकदमा करते हुए मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया है। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। पर ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।