नीतीश कुमार ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से की मुलाकात;

नीतीश कुमार ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से की मुलाकात;

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लगातार तीसरे दिन तीसरे राज्य पहुंचे। ओडिशा, झारखंड के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार महाराष्ट्र पहुंचे। जहां उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव, जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरे देश में अधिक से अधिका पार्टियां एकजुट हों, मिलकर हम सब लड़ेंगे। दूसरी ओर नीतीश से मुलाकात से कुछ समय पहले महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस में जरा भी नैतिकता बची है तो वो अपना इस्तीफा दे दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *